जम्मू में आपदा: गुरुग्राम से जम्मू जाने वाली ट्रेनें और बसें ठप, श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

गुरुग्राम। जम्मू में आई आपदा का असर अब गुरुग्राम से चलने वाली ट्रेनों और बसों पर भी दिखाई देने लगा है। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से जम्मू जाने वाली ट्रेन को बृहस्पतिवार के लिए रद्द कर दिया गया है। हालांकि, शुक्रवार के लिए अजमेर-जम्मूतवी तवी एक्सप्रेस को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक निर्देश जारी नहीं हुए हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्थिति सामान्य होने तक ट्रेन रद्द करने की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। वहीं, शालीमार एक्सप्रेस अब केवल जालंधर तक ही जाएगी। इसके आगे की यात्रा फिलहाल संभव नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में अन्य ट्रेनों के रूट पर भी इसका असर पड़ सकता है।

रोडवेज बस सेवाएं भी प्रभावित

जम्मू में आपदा की स्थिति के कारण रोडवेज बस सेवाओं में भी बदलाव किया गया है। पंजाब रोडवेज की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, अब गुरुग्राम समेत हरियाणा से चलने वाली बसें सिर्फ जालंधर और पठानकोट तक ही जाएंगी।

बसें इन दो स्टेशनों तक पहुंचने के बाद वहीं से वापस लौटेंगी। जम्मू, कटरा और माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब रोडवेज ने सभी डिपो संचालकों को संदेश भेजकर कटरा की ओर बसें न भेजने के निर्देश दिए हैं।

श्रद्धालुओं के लिए परेशानी

जम्मू-कश्मीर, कटरा और माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई है। रेलवे और रोडवेज दोनों ही मार्गों पर अस्थायी रूप से रोक लगने से यात्रियों को अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है।
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन और रोडवेज अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेनों और बसों की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें।

More From Author

GURGAON REPORTER

रंजिश में हुई फायरिंग… अब अदालत ने सुनाया 10 साल की कैद का फैसला!

गुरुग्राम में साइबर ठगों का कहर! तीन लोग बने शिकार, जानिए कैसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *