गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था पर यूजीआर का बड़ा प्रहार, निगमायुक्त के सामने रखे सख्त सुझाव

यूनाइटेड गुरुग्राम आरडब्ल्यू (यूजीआर) के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया और अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव के साथ अहम बैठक की। बैठक में यूजीआर ने शहर में कूड़ा प्रबंधन, पार्कों की देखभाल और सड़क सफाई के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

यूजीआर की सह संयोजक चैताली मढ़ोत्रा ने बताया कि प्रतिनिधियों ने मांग की कि घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था में गीला कूड़ा रोजाना और सूखा कूड़ा सप्ताह में दो बार उठाया जाए। इसके अलावा, उन्होंने कूड़े को अलग-अलग कर उठाने की व्यवस्था लागू करने का सुझाव भी दिया।

चैताली मढ़ोत्रा ने बताया कि जो आरडब्ल्यूए कूड़ा एकत्र कर रहे हैं, वे इस नई व्यवस्था के तहत कूड़ा संग्रह कर सकते हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जो गेटेड कॉलोनी बल्क वेस्ट जेनरेटर के रूप में नामांकित होना चाहती हैं, वे अपने परिसर में कूड़ा प्रबंधन कर सकती हैं।

यूजीआर ने पार्कों के रखरखाव की दरें बढ़ाने की भी मांग की। वर्तमान में नगर निगम पार्क रखरखाव के लिए प्रति वर्ग मीटर 4.60 रुपये देता है, जबकि यूजीआर ने इसे 12 रुपये प्रति वर्ग मीटर करने का सुझाव दिया।

प्रतिनिधियों ने रोजाना सफाई के मुद्दे पर भी कई सुझाव दिए। चैताली मढ़ोत्रा ने बताया कि करीब 3.30 घंटे चली बैठक में निगमायुक्त ने प्रतिनिधियों के सुझावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

बैठक में यूजीआर के संयोजक प्रवीण यादव, सेक्टर-45 से ओम प्रकाश यादव, पुनीत पाहवा, सेक्टर-23ए से नीरु यादव, सेक्टर-22 बी से अशोक यादव, सेक्टर-55 की विनीता सिन्हा समेत कई अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

More From Author

gurgaon reporter

शहर के लोग परेशान, गंदा पानी पहुंचा स्वास्थ्य संकट की ओर… नगर निगम ने क्या किया?

gurgaon reporter

गुरुग्राम में STF और रोहित गोदारा गैंग के शूटरों में मुठभेड़, दो बदमाश घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *