गुरुग्राम में दिनदहाड़े ड्रामा: युवती ने युवक को पकड़ा, लगातार जड़ती रही तमाचे

गुरुग्राम। साइबर सिटी Gurugram से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती सरेआम एक युवक को कई थप्पड़ मारती नजर आ रही है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर साझा कर दिया।

क्या है पूरा मामला?
सोमवार को वायरल हुए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवती स्कूटी पर बैठी हुई है और उसने एक युवक का गिरेबान पकड़ा हुआ है। देखते ही देखते वह युवक को लगातार थप्पड़ मारती है। खास बात यह रही कि युवक ने इस दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं किया।

घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो युवती ने उन्हें भी पास आने से मना कर दिया। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि जब लोगों ने पुलिस बुलाने की बात कही, तो युवती ने जोर से कहा कि वह खुद चाहती है कि पुलिस आए और उसके पास सारे सबूत मौजूद हैं।

कॉलेज परिसर का बताया जा रहा है वीडियो

वीडियो में दिखाई दे रहा परिसर किसी कॉलेज का लग रहा है। वहां खड़ी गाड़ियों के नंबर Gurugram के बताए जा रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना शहर के किस इलाके की है और वीडियो में दिख रहे युवक-युवती कौन हैं।

पुलिस कर रही है जांच
इस मामले में Gurugram Police के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल पुलिस के पास इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो की सत्यता और स्थान की पुष्टि की जा रही है।

More From Author

दिल्ली से गुरुग्राम तक सफर होगा सुपरफास्ट… बस एक मंजूरी का इंतजार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *