MCG का बड़ा फैसला… हजारों उपभोक्ताओं को मिली अचानक राहत!

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने शहर के हजारों पानी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। बिलिंग सिस्टम में तकनीकी बदलावों के चलते निगम ने पानी बिल जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उपभोक्ता 8 मार्च 2026 तक बिना किसी लेट फीस या पेनल्टी के अपना बिल जमा कर सकेंगे।

20 से 28 फरवरी वाली ड्यू डेट पर लागू होगा फैसला
निगम के अतिरिक्त आयुक्त-एक यश जालुका द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं की बिल भुगतान की अंतिम तिथि 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच थी, उन्हें विशेष राहत दी गई है।
यदि ये उपभोक्ता 8 मार्च 2026 तक बिल जमा करते हैं तो उन पर कोई विलंब शुल्क नहीं लगाया जाएगा।

क्यों बढ़ाई गई अंतिम तिथि?
नगर निगम अपनी जल बिलिंग प्रणाली को अधिक आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए नया सॉफ्टवेयर सिस्टम लागू कर रहा है।

इस प्रक्रिया के तहत लाखों उपभोक्ताओं का डेटा पुराने सॉफ्टवेयर से नए सिस्टम में माइग्रेट किया जा रहा है। तकनीकी बदलाव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

सिस्टम में नहीं जुड़ेगा कोई अतिरिक्त चार्ज
आदेश में साफ निर्देश दिए गए हैं कि इस अवधि के दौरान किसी भी उपभोक्ता के खाते में अतिरिक्त शुल्क या पेनल्टी नहीं जोड़ी जाएगी।

कार्यकारी अभियंता (मुख्यालय) को सख्त हिदायत दी गई है कि सिस्टम अपडेट के दौरान उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की आर्थिक हानि न हो।

शहरवासियों को मिली बड़ी राहत
तकनीकी सुधारों के बीच निगम का यह निर्णय हजारों परिवारों के लिए राहत लेकर आया है। इससे उपभोक्ताओं को न तो पेनल्टी का डर रहेगा और न ही सिस्टम संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

More From Author

बिना नंबर प्लेट की कार ने मारी टक्कर… फिर बेसबॉल बैट लेकर टूट पड़े तीन युवक

KMP से छलांग लगाकर भागा शातिर चोर… अस्पताल के बेड से ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *