गुरुग्राम में पत्नी की मौत का सच आया सामने… वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

गुरुग्राम | शहर में चार महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला काजल की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी।

थप्पड़ों के बाद रची हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति अरुण नशे का आदी था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी काजल को उसके पर्स में नशे का पैकेट मिला था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके दौरान काजल ने उसे थप्पड़ मार दिए थे। इसी के बाद आरोपी ने हत्या की साजिश रच ली।

18 मार्च को हुई थी संदिग्ध मौत

गुरुग्राम के साढ़राणा गांव निवासी 23 वर्षीय काजल की 18 मार्च की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के भाई गुरदीप ने सेक्टर-93 चौकी में शिकायत देकर आरोपी पति अरुण शर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।

इंजेक्शन देकर की हत्या

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ में पहले आरोपी बार-बार बयान बदलता रहा, लेकिन सख्ती के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

उसने बताया कि उसने एक निजी क्लीनिक से एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लिया और 18 मार्च की शाम काजल को बहाने से नीचे बुलाकर उसके हाथ में इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

नशे की लत बनी वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी था और इसी वजह से उसकी नौकरी भी छूट चुकी थी। वह अक्सर नशे के लिए पैसे मांगता था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होते रहते थे।

सबूत मिटाने की कोशिश


हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। उसने इंजेक्शन की वायल को बाथरूम की नाली में फेंक दिया, ताकि कोई सबूत न मिले।
हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान नाली से एनेस्थीसिया की टूटी वायल बरामद कर ली, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो गया।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

More From Author

क्या अब खत्म होगी धूल की समस्या? 15 सड़कों पर बनने जा रहा नया प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *