गुरुग्राम में रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्ती, अब चालान ही नहीं सीधे FIR दर्ज होगी

गुरुग्राम शहर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और ट्रैफिक अव्यवस्था को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अब गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर सिर्फ चालान नहीं, बल्कि एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह फैसला पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के निर्देश पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि बार-बार चेतावनी और चालान के बावजूद लोग नियम नहीं मान रहे, जिससे अब सख्ती जरूरी हो गई है।

हाईवे और मुख्य सड़कों पर रहेगी कड़ी नजर

ट्रैफिक पुलिस की टीमें गुरुग्राम के प्रमुख चौराहों, व्यस्त सड़कों और हाईवे पर तैनात रहेंगी। रॉन्ग साइड, गलत लेन और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी।

एक साल में 2 लाख से ज्यादा चालान, फिर भी नहीं सुधरे लोग

ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने बताया कि पिछले साल रॉन्ग साइड ड्राइविंग के मामलों में 2,03,936 चालान किए गए थे। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो सड़क हादसों का बड़ा कारण बन रही हैं।

गलत लेन और अचानक कट मारना बन रहा जानलेवा

पुलिस के अनुसार गलत लेन में गाड़ी चलाना, अचानक लेन बदलना और रॉन्ग साइड से आना न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा है। ऐसे मामलों में टक्कर और गंभीर हादसों की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

जागरूकता के साथ सख्ती भी जरूरी

गुरुग्राम पुलिस ट्रक, बस, स्कूल बस, ऑटो चालकों और कॉर्पोरेट ड्राइवरों के लिए लगातार ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। लेकिन अब नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

DCP ट्रैफिक बोले – हादसों पर लगानी होगी लगाम

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने कहा कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग से होने वाले हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों की जान बचाने और ट्रैफिक जाम से राहत के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस का मकसद सजा देना नहीं, बल्कि सड़क को सुरक्षित बनाना है।

More From Author

हाईवे पर सफर होगा आसान! NHAI का बड़ा फैसला, FASTag प्रक्रिया में बदलाव

राजीव चौक जाम से मिलेगी राहत! स्लिप रोड निर्माण को लेकर जीएमडीए की बड़ी पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *