जेलों में बढ़ रहे अपराध और अंदर चल रहे गैंग नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश की सभी जिला जेलों में तैनात वार्डरों को बॉडी- वर्न कैमरों से लैस किय जाएगा. जिससे जेल के अंदर की हर गतिविधि रिकॉर्ड होगी।

सरकार इस योजना के तहत करीब 3 हजार हाईटेक कैमरे खरीदेगी। इसके लिए बजट मंजूर हो चुका है और अप्रैल से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी ।
अब नहीं छुप पाएगी कोई गतिविधि
इन कैमरों को वार्डरों के कंधे या वर्दी पर लगाया जाएगा, जो ड्यूटी के दौरान हर गतिविधि को रिकॉर्ड करेंगे। रिकॉर्डिंग का नियमित रिव्यू भी किया जाएगा, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सके।
जेल से ही चल रहे थे अपराध, अब लगेगी रोक
पिछले कुछ वर्षों मे कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां जेल में बंद गैंगस्टरों ने अंदर बैठकर ही बाहरी अपराधों को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में जेल कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई, जिसमें मोबाइल फोन और नशे की सप्लाई तक शामिल रही।

सामने आए थे बड़े केस
गुरुग्राम की भोंडसी जेल से ऐसे कई मामले उजागर हो चुके हैं। जहां करीब 20 वार्डरों को कैदियों से सांठगांठ के आरोप में निलंबित किया गया था, जिनमें से 10 को नौकरी से निकाल दिया गया था।
जेल से ही चल रहे थे अपराध, अब लगेगी रोक
पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां जेल में बंद गैंगस्टरों ने अंदर बैठकर ही बाहरी अपराधों को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में जेल कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई, जिसमें मोबाइल फोन और नशे की सप्लाई तक शामिल रही।
सरकार का फोकस- पारदर्शिता और जवाबदेही
सरकार का मानना है कि इस तकनीक से जेलों में पारदर्शिता बढ़ेगी, स्टाफ की जवाबदेही तय होगी और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा ।
