हरियाणा रोडवेज में बड़ी सुविधा, बसों में अब टिकट खरीदना होगा आसान… जानिए कैसे!

हरियाणा रोडवेज अब अपने यात्रियों के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली को और आसान बनाने जा रहा है। फिलहाल बसों में पीओएस मशीनों से डेबिट कार्ड, हैप्पी कार्ड और NCMC कार्ड से ही भुगतान किया जा सकता है, लेकिन नवंबर से यात्रियों को यूपीआई के जरिए सीधे टिकट खरीदने की सुविधा मिलेगी।

यात्रियों और अधिकारियों के मुताबिक, अक्सर नकद पैसे की कमी की वजह से परेशानी होती है। खासकर उन रूट्स पर जहां किराया राउंड फिगर नहीं होता और पांच रुपये के अंश में आता है, जैसे 5, 25, 35 रुपये। यात्रियों के पास खुले पैसे नहीं होने पर उन्हें ज्यादा भुगतान करना पड़ता है और कभी-कभी परिचालक के पास भी छोटे नोट नहीं होते।

नई व्यवस्था में रोडवेज मशीनों में यूपीआई क्यूआर कोड इंटीग्रेट किया जाएगा। इससे यात्री अपने स्मार्टफोन से आसानी से भुगतान कर सकेंगे और छुट्टे पैसे की समस्या खत्म हो जाएगी।

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यह कदम डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ-साथ यात्रियों और परिचालकों दोनों के लिए सुविधा बढ़ाने वाला है।

Follow for More:





More From Author

सिर्फ 30 सेकेंड में बाइक चोरी, दुकानदार और पुलिस दोनों रह गए हैरान

गुरुग्राम में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई निजी स्कूलों पर गिरी गाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *