कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत इस साल किसानों को सुपर सीडर, स्ट्रा बेलर, हे रैक, श्रेडर जैसे आधुनिक यंत्रों पर 50% तक का अनुदान देने की घोषणा की है।

कब और कैसे करें आवेदन?
सहायक कृषि अभियंता डॉ. यादवेंद्र सिंह ने बताया – इच्छुक किसान 15 अगस्त 2025 तक https://agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्रा से होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
- ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ में रबी व खरीफ 2025 के लिए पंजीकरण जरूरी।
- किसान के नाम हरियाणा में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध RC हो।
- पैन कार्ड, आधार, परिवार पहचान पत्र और बैंक खाता (Meri Fasal Mera Byora के अनुसार) जरूरी।
- शपथ पत्र: फसल अवशेष नहीं जलाऊंगा और पिछले 3 साल में यंत्र पर कोई अनुदान नहीं लिया।
सभी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
