क्या मणप्पुरम गोल्ड लोन की डकैती में चोरी हुए आभूषण वापस मिलेंगे? जानिए कंपनी की नई योजना

गुरुग्राम स्थित शीतला माता रोड पर मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में 16 अगस्त को हुई डकैती के बाद अब कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक राहत का कदम उठाया है। कंपनी ने घोषणा की है कि जिन ग्राहकों ने आभूषण या सोना लोन के लिए रखा था, उन्हें अब उनके आभूषण की कीमत दी जाएगी, या वे इच्छानुसार नए आभूषण प्राप्त कर सकते हैं।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार, मणप्पुरम गोल्ड लोन में रखे गए आभूषणों का पहले दिन से ही इंश्योरेंस कर दिया जाता है। इसलिए, जिन ग्राहकों का सोना या आभूषण चोरी हुआ था, उन्हें कंपनी पूरी कीमत अदा करेगी। अब तक कंपनी ने उन ग्राहकों की सूची तैयार कर ली है, जिनके आभूषण डकैती में चोरी हो गए थे। इस सूची के आधार पर कंपनी इन ग्राहकों को जल्द ही पत्र भेजेगी, जिसमें उन्हें अपने आभूषण के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

दो विकल्प उपलब्ध
मणप्पुरम गोल्ड लोन के राज्य प्रमुख, सत्यवीर सिंह जांगड़ा ने बताया कि चोरी होने पर कंपनी अपने ग्राहकों को दो विकल्प देती है। ग्राहक चाहें तो अपने सोने या आभूषण के बदले पूरी कीमत ले सकते हैं, या फिर वे वही आभूषण वापस प्राप्त करने के लिए एक औपचारिक प्रक्रिया के तहत नए आभूषण बना सकते हैं। हालांकि, आभूषण बनाने की प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है।

लोन लेने की पूरी प्रक्रिया
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के अनुसार, जब कोई ग्राहक शाखा में सोने या आभूषण के बदले लोन लेने आता है, तो पहले पूरी औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। इसमें सोने या आभूषण का वजन, कैरेट और उसकी मूल्य निर्धारण जानकारी दर्ज की जाती है। इसके साथ ही, आभूषण का फोटो भी लिया जाता है और इंश्योरेंस कवर की जानकारी ग्राहक को दी जाती है। इस पूरी प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जाता है कि जब ग्राहक लोन चुकता करेगा, तो उसे उसी स्थिति में आभूषण वापस मिल सके, जैसा कि वह शाखा में रखा था।

More From Author

गुरुग्राम में सफाई एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, निगम आयुक्त ने लिया सख्त फैसला!

गुड़गांव जेल के बंदी अब बनेंगे इंजीनियर !जानिए हरियाणा सरकार की नई योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *