गुरुग्राम की सड़कों पर चला बुलडोज़र… जानिए किस पर गिरी गाज!

नगर निगम गुरुग्राम ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई इलाकों में अभियान चलाया। निगम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट इंफोर्समेंट टीम ने उद्योग विहार फेज-5, ओल्ड दिल्ली रोड डूंडाहेड़ा और शंकर चौक पर कार्रवाई करते हुए सड़कों, फुटपाथों और ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाया।

टीम ने इस दौरान रेहड़ी-पटरी, खोखे, ढाबे और टपरी जैसे अस्थायी ढांचों को हटाया। अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया गया और उन्हें भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि गुरुग्राम को अतिक्रमण मुक्त और स्वच्छ बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर कब्जा न करने की अपील की।

निगम प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण से न केवल यातायात व्यवस्था बाधित होती है, बल्कि शहर की सुंदरता पर भी असर पड़ता है।

नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर यातायात व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।

More From Author

सेक्टर-37डी का ग्रीन व्यू प्रोजेक्ट फिर सुर्खियों में, क्या गिरेंगे बाकी टावर?

सदर बाजार से राजीव चौक तक जाम से मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *