डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र के नाथूपुर मंडी में गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय राहुल, जो उत्तर प्रदेश के एटा जिले का रहने वाला था और कुछ सालों से गुरुग्राम की निजी कंपनी में काम कर रहा था, की उसकी ही साथी ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

स्थानीय लोगों और कमरे में मौजूद अन्य लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने राहुल के गले पर चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया।
डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने घटनास्थल से उपयोग में लाया गया चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम ने सबूत जुटाए हैं।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच तेज़ी से जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
