gurgaon reporter

सरचार्ज माफी योजना फेल? सिर्फ 2,165 उपभोक्ताओं ने दिखाया भरोसा

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के लिए शहर और जिले के डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बकाया वसूली अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। निगम ने उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से 12 मई से 11 नवंबर तक सरचार्ज माफी योजना चलाई थी, लेकिन इसका असर बेहद कम देखने को मिला। करीब छह माह तक चली योजना के बावजूद कुल 400 करोड़ रुपये की बकाया राशि में से मात्र 13 करोड़ रुपये ही वसूले जा सके।

83 हजार से अधिक डिफाल्टर, लेकिन सिर्फ 2,165 ने दिखाई रुचि
जिले में सर्कल-वन और सर्कल-टू मिलाकर कुल 83,319 उपभोक्ता डिफाल्टर श्रेणी में हैं, जिन पर करीब 400 करोड़ रुपये का बकाया है। बावजूद इसके, केवल 2,165 उपभोक्ताओं ने ही योजना में हिस्सा लिया। यह कुल बकायेदारों का बेहद छोटा हिस्सा है।

अधिकारियों का कहना है कि वसूली के लिए गांवों और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए गए, नोटिस जारी किए गए, विशेष शिविर लगाए गए। इसके बाद भी लोगों में भुगतान को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई दी। वहीं निगम के फील्ड अधिकारी भी वसूली में विशेष सक्रिय नहीं दिखे।

सेवानिवृत्त अधिकारी ने दिए सुझाव
निगम के एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब निगम को अपीलों या छूट योजनाओं पर निर्भर रहने के बजाय बड़े बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि जब उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति दी जा रही है, तो वसूली भी मजबूती से होनी चाहिए।

वित्तीय स्थिति पर बढ़ रहा दबाव
वसूली की धीमी रफ्तार से निगम की वित्तीय हालत प्रभावित हो रही है। यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वित्त वर्ष में यह बकाया 500 करोड़ रुपये के पार जा सकता है।

सब-डिवीजनवार वसूली स्थिति (सर्कल-1)

सब-डिवीजनडिफाल्टर उपभोक्ताबकाया (₹ करोड़)योजना में शामिलवसूली (₹ करोड़)
आईडीसी 167311.68600.63
सेक्टर-53231.49130.18
न्यू कॉलोनी23794.45140.08
कादीपुर 174718.8520 0.11
न्यू पालम विहार146610.032233.11
सेक्टर-37741 4.1270.07
मानेसर25326.2900
खेड़की दौला763 7.4500
पटौदी81399.0060.07
भोड़ाकलां58519.151550.08
फरुखनगर597911.92890.16
हेली मंडी55204.26 810.18

सर्कल-2

सब-डिवीजनडिफाल्टर उपभोक्ताबकाया (₹ करोड़)योजना में शामिलवसूली (₹ करोड़)
मारुति73420.78102.02
डीएलएफ सिटी 237326.3360.12
साउथ सिटी1624 10.4020.30
सेक्टर-23735 13.6900
सेक्टर-562655 12.8710.02
सेक्टर-311911 15.7740.10
सुशांत लोक124033.5930.50
सोहना681620.815072.76
तावडू1887536.405751.26
सोहना रोड181699.64130.18
बादशाहपुर 742711.813762.25

अगले चरण में सख्त कार्रवाई
निगम के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं ने सरचार्ज माफी योजना का लाभ नहीं लिया, उन्हें नोटिस भेजे जा चुके हैं। भविष्य में बड़े बकायेदारों की संपत्ति अटैच करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

More From Author

रिहायशी इलाकों में धंधा? अब होगी बिना चेतावनी सीलिंग!

घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल से क्लासमेट को मारी गोली!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *