गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई! आखिर क्यों बंद कर दी गई वासुदेव ग्रेनाइट्स की बिल्डिंग?

नगर निगम गुरुग्राम ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसी अभियान के तहत बुधवार को पालम विहार स्थित वासुदेव ग्रेनाइट्स की बिल्डिंग को सील कर दिया गया।

इस संपत्ति पर ₹1,19,86,652 से ज्यादा टैक्स बकाया था। निगम का कहना है कि नोटिस पर नोटिस भेजे गए, लेकिन मालिक ने एक भी रुपया जमा करना जरूरी नहीं समझा।

जिसके बाद मजबूर होकर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान का नेतृत्व ZTO राजेश यादव ने किया। उन्होंने कहा

बकायेदारों की पहचान पूरी हो चुकी है, अब बारी-बारी से हर उस संपत्ति पर कार्रवाई होगी जिसने टैक्स डकार रखा है।

निगम ने साफ चेतावनी दी कि टैक्स जमा न करने वालों की संपत्ति सील या कुर्क होने के लिए तैयार रहें। MCG का ये सख्त रवैया आने वाले दिनों में शहरभर में और बड़े स्तर पर देखने को मिल सकता है।

More From Author

DGP ओ.पी. सिंह का बड़ा ऐक्शन! ट्रैफिक पुलिस बोलेगी अब ‘Sorry’ और ‘Thank You’

पटौदी में दोस्ती की आड़ में… फिर जो हुआ, सुनकर रह जाएंगे हैरान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *