रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का लहूलुहान शव… हाथ पर AKN लिखा था, मिटाने की कोशिश भी की गई!

शुक्रवार शाम गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू-गुरुग्राम डाउन रेलवे लाइन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने ट्रैक पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। तुरंत जीआरपी थाना पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक, शव किलोमीटर संख्या 36/4-2 के पास पाया गया। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। युवक के शरीर के कई हिस्से ट्रेन की चपेट में आने से क्षत-विक्षत हो चुके हैं।

विवरण के अनुसार, युवक ने हरी टी-शर्ट, पैंट और नीली हवाई चप्पल पहनी हुई थी। खास बात यह रही कि उसके हाथ पर अंग्रेजी में “AKN” लिखा था, जिसे बाद में मिटाने का प्रयास किया गया था। इससे उसकी पहचान में भी जटिलता आ रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी, जबकि पुलिस का कहना है कि यह भी संभव है कि युवक लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया हो। अधिकारी राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि यह आत्महत्या थी या हादसा – इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकती।

गौरतलब है कि अगस्त के पहले सप्ताह में गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक पर 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 5 की पहचान हो चुकी है, लेकिन एक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई।

रेलवे की ओर से ट्रैक के आसपास दीवार बनाई गई है, बावजूद इसके लोग जल्दबाजी में या आत्महत्या के इरादे से दीवार फांदकर ट्रैक की ओर पहुंच जाते हैं। यह घटना फिर एक बार रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

More From Author

संसद में गुरुग्राम की बदहाली का मुद्दा उठा, जवाब में सरकार ने दी ‘क्लीन चिट’

घर बैठे कमाई का सपना… बना साइबर ठगी का जाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *