रैपिडो ऑटो से घर लौट रही महिला को अचानक क्यों कूदना पड़ा बाहर?

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम में रैपिडो ऑटो चालक द्वारा एक कंपनी की महिला HR हेड के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला का लैपटॉप छीनने की कोशिश भी की। खतरा भांपते हुए महिला ने चलते ऑटो से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

बसई चौक से बुक किया था ऑटो

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी में HR हेड के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बसई चौक से रैपिडो ऐप के जरिए ऑटो बुक किया था। चालक का नाम अतुल कुमार बताया जा रहा है।

कुछ दूरी पर ही शुरू हुई छेड़छाड़

महिला के अनुसार, ऑटो में बैठने के थोड़ी देर बाद ही चालक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने उनका लैपटॉप छीनने की भी कोशिश की।

चलते ऑटो से कूदकर बचाई जान

खुद को बड़ी अनहोनी से बचाने के लिए महिला ने हिम्मत दिखाते हुए चलते ऑटो से छलांग लगा दी। इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं। नीचे गिरते ही उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और सुरक्षा में घर पहुंचीं।

आरोपी करता रहा फोन और भेजे आपत्तिजनक मैसेज

घटना के बाद भी चालक बाज नहीं आया। उसने बार-बार महिला को फोन किए और रैपिडो ऐप के जरिए आपत्तिजनक मैसेज भेजे। सतर्क महिला ने सभी स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर पुलिस को सौंप दिए।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी गिरफ्तार

न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज और रैपिडो से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रैपिडो की कार्रवाई

महिला की शिकायत पर रैपिडो कंपनी ने तुरंत एक्शन लिया। कंपनी ने चालक की आईडी ब्लॉक कर दी और उसका निजी नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया। रैपिडो ने ईमेल के जरिए महिला को आश्वस्त किया कि चालक को पैनल से हटा दिया गया है और जांच में सहयोग किया जाएगा।

महिला का पारिवारिक पृष्ठभूमि

महिला के पति अन्ना हजारे आंदोलन के दौरान हरियाणा के संयोजक रह चुके हैं। शुक्रवार को दंपती ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

More From Author

गुरुग्राम में यूपीएससी परीक्षा की तैयारियों में आखिरी वक्त की चेकिंग, क्या सब कुछ होगा तैयार?

GURGAON REPORTER

गुरुग्राम में मासूम से दरिंदगी करने वाले को कोर्ट ने दी ये बड़ी सज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *