लाल किला ब्लास्ट की गुत्थी में गुरुग्राम कनेक्शन… i-20 कार के नाम ने बढ़ाए सवाल

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 12 लोगों की मौत के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। जांच में सामने आया कि विस्फोट जिस I-20 कार में हुआ, वह हरियाणा नंबर HR 26 CE 7674 की थी। इस कार का रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम के मोहम्मद सलमान के नाम पर है।

सलमान का पुराना पता मिला, पुलिस ने गुरुग्राम में की छापेमारी

कार के दस्तावेजों के आधार पर पुलिस शांति नगर पहुंची। यहां मकान मालिक दिनेश ने बताया कि सलमान 2016 से 2021 तक उनके यहां किराए पर रहता था और लॉकडाउन के दौरान कमरा खाली कर चला गया था। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं रहा।

पुलिस दिनेश को हिरासत में लेकर सोहना की एक सोसाइटी पहुंची, जहां सलमान अपने परिवार के साथ सोते हुए मिला।

सलमान का दावा — कार आगे बेच दी थी


पूछताछ में सलमान ने बताया:

  • उसने कार करीब डेढ़ साल पहले बेच दी थी
  • गाड़ी को सिंफनी नाम की कार डीलिंग कंपनी को एक्सचेंज में दिया था
  • आगे कार किसके पास गई, इस बारे में उसे जानकारी नहीं

सलमान की पत्नी फराह का कहना है कि उनके पास कार बेचने से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट मौजूद हैं।

भाई जावेद भी हिरासत में

सलमान के भाई जावेद को भी पुलिस पूछताछ के लिए लेकर गई है।
वह गुरुग्राम के फ्लैट नंबर 386/20, शांति कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। मौके पर फ्लैट पर ताला लगा मिला।

मकान मालिक के परिवार ने पल्ला झाड़ा

दिनेश की मां वीरमती का कहना है:

वह किराएदार था, पांच साल पहले चला गया। इसके बाद हमारा उससे कोई मतलब नहीं। किसी के माथे पर नहीं लिखा होता कि वह क्या है।

जांच के केंद्र में पुरानी I-20 कार

जांच बिंदु स्थिति
ब्लास्ट कार का रजिस्ट्रेशन सलमान के नाम
कार का उपयोग किसके पास थी? जांच जारी
सलमान व परिवारहिरासत में पूछताछ
मकान मालिक पूछताछ के दायरे में

NCR में हाई सिक्योरिटी

घटनास्थल और दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ब्लास्ट के पीछे कौन है और कार तक विस्फोटक कैसे पहुंचा।

More From Author

मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो चौक का ट्रैफिक जाम अब होगा खत्म… लेकिन कैसे?

शादी से पहले मौत! शादी की खरीदारी कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *