कौन है असली किलर? रोहित शौकीन हत्याकांड में खुला बड़ा राज, पुलिस के हत्थे चढ़े बाप-बेटा

गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन की गोली मारकर हत्या ने पूरे NCR को हिला दिया था। अब इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस ने सोनीपत के चंदौली गांव के बाप-बेटे—कुलदीप (45) और कमल (20)—को गिरफ्तार किया है।

दो दिन का रिमांड, फिर जेल

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होते ही शनिवार को अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दे दिया।

3 लाख की डील का खुलासा

पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने हत्या की प्लानिंग बनाने के लिए एक गैंगस्टर से 3 लाख रुपए लिए थे। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका कि यह प्लानिंग किसके इशारे पर बनी और इसे अंजाम देने वाला शूटर कौन था।

वारदात का तरीका

4 अगस्त को गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर दिनदहाड़े दो दर्जन गोलियां दागी गईं और रोहित शौकीन की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी वारदात पेशेवर तरीके से की गई, लेकिन अब तक मुख्य शूटर पुलिस की पकड़ से बाहर है।

एफआईआर भाई ने कराई

हत्या के बाद रोहित शौकीन के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई थी। रोहित (39) दिल्ली के निहाल विहार इलाके में रहते थे और प्रॉपर्टी डीलिंग व किराये का काम करते थे। हत्या के दिन वह अपने भाई की गाड़ी लेकर नोएडा जाने के बहाने घर से निकले थे।

आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में लिप्त

जांच में पता चला कि कुलदीप पर शस्त्र अधिनियम और सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने के दो केस पहले से दर्ज हैं। वहीं उसका बेटा कमल पहले से ही तीन गंभीर मामलों—जान से मारने की धमकी, मारपीट और हत्या के प्रयास—में नामजद है।

अब तक की कार्रवाई

मानेसर क्राइम ब्रांच के इंचार्ज मनोज ने बताया कि अब तक छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। दो अन्य आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हें डिस्चार्ज के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

More From Author

gurgaon reporter

नगरपालिकाओं के पानी-सीवरेज कनेक्शन में बड़ा बदलाव – जानें आपके लिए क्या बदलने वाला है!

विदेशी महिला का झांसा, एयरपोर्ट पर फंसने का नाटक और लाखों का गबन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *