विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 16 फरवरी से गुरुग्राम समेत पूरे प्रदेश में स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। पहले जारी पत्र के मुताबिक अब सभी सरकारी स्कूल निर्धारित नई समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।

16 फरवरी से बदलेगा स्कूलों का समय
गुड़गांव सहित हरियाणा के सभी जिलों में एकल पारी (Single Shift) और दोहरी पारी (Double Shift) स्कूलों के समय में परिवर्तन लागू होगा। विभाग ने पहले ही गर्मी और सर्दी के मौसम के अनुसार स्कूल समय निर्धारित कर दिया था।
एकल पारी (Single Shift) स्कूलों का समय
- गर्मी सत्र (16 फरवरी से 14 नवंबर तक): सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
- सर्दी सत्र (15 नवंबर से 15 फरवरी तक): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
अब 16 फरवरी से गर्मी सत्र का समय लागू हो जाएगा और स्कूल सुबह 8 बजे से शुरू होंगे।
दोहरी पारी (Double Shift) स्कूलों का समय
पहली पारी
- गर्मी में: सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- सर्दी में: सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
दूसरी पारी
- गर्मी में: दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक
- सर्दी में: दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक
16 फरवरी से डबल शिफ्ट स्कूलों में भी गर्मी सत्र का समय लागू कर दिया जाएगा।
विभाग की ओर से जारी हुआ पत्र
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विश्वेष्वर कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से समय परिवर्तन का पत्र जारी कर दिया गया है। सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 16 फरवरी से नई समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करें।
अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे नए समय के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव कर लें।
