सोहना में 2 साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी की

सोहना-गुड़गांव मार्ग स्थित भीम बाग क्षेत्र से रविवार रात ढाई वर्षीय बच्ची अनाया का अपहरण कर लिया गया। बच्ची के माता-पिता माली का काम करते हैं और उसी परिसर में बने कमरे में रह रहे थे।

बताया गया है कि बच्ची के पिता शिवमूर्ति उर्फ संदीप कुछ देर के लिए पास के एक अन्य घर में गए थे। जब वह बाहर थे, उनकी पत्नी ने देखा कि उनकी बेटी कमरे में नहीं है। तुरंत बच्ची की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

घटना के विवरण के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे मौसम खराब होने के कारण पत्नी ने घास काटने वाली मशीन को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए कहा। पिता मशीन रखने के लिए बाहर गए और बाद में पास के कमरे में बैठे। कुछ ही देर बाद पत्नी ने देखा कि बच्ची अनाया कमरे से गायब थी।

पुलिस ने तुरंत शुरू की तलाश

सूचना मिलने के बाद सोहना सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, अन्य थानों को भी सतर्क कर दिया गया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने किसी संदिग्ध गतिविधि को देखा हो या बच्ची के बारे में जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

More From Author

गुरुग्राम में ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस का सख्त अभियान, क्या आप सुरक्षित हैं?

डॉक्टर हत्या और करोड़ों की चोरी में वांटेड अपराधी मुठभेड़ में मारा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *