सोहना चला रहे थे जिनके पास बीडीएस की डिग्री नहीं थी। कुछ क्लीनिक दूसरे डॉक्टरों की डिग्री के नाम पर चल रहे थे।
स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर नागरिक अस्पताल सोहना की टीम ने यह जांच की। टीम का नेतृत्व डॉ. सुनीता दहिया ने किया। जैसे ही टीम क्लीनिकों में पहुंची, कई संचालक घबरा गए। बताया गया कि कस्बे के अलग-अलग मार्केट में ऐसे क्लीनिक कई दिनों से बिना किसी अनुमति के चल रहे थे।

छापेमारी के दौरान चार क्लीनिक ऐसे मिले जहाँ ना तो असली डॉक्टर मौजूद थे और ना ही बीडीएस डिग्री का प्रमाण पत्र। कई जगहों पर मरीजों का इलाज हेल्पर करते पाए गए।
नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. रणविजय ने बताया कि इन सभी अवैध क्लीनिकों की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
