पुरानी रंजिश में हुई खौफनाक वारदात, चार गिरफ्तार कहानी चौंका देगी !

सोहना क्षेत्र में हुए एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का गुरुग्राम पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 25 वर्षीय युवक समीर की गला रेतकर हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश का खुलासा हुआ है।

सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव
6 जुलाई 2025 की सुबह अंसल सोहना रोड के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। थाना शहर सोहना पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक का गला कटा हुआ था, हाथ पीछे से बंधे थे और पास ही खून से सना चाकू पड़ा था। मृतक की पहचान समीर (निवासी कटघरा शंकर, जिला मऊ, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। अंसल फार्म हाउस के सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया गया।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
फिंगरप्रिंट, एफएसएल और सीन ऑफ क्राइम टीम की मदद से पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। लगातार की गई छानबीन के बाद पुलिस ने महेश (35, नूंह), रामसदन उर्फ विक्की (38, मऊ), लीला देवी (38, मऊ) और अलीम खान (शहडोल, तिजारा) को गिरफ्तार कर लिया। महेश को 13 अगस्त को और बाकी तीनों को 14 अगस्त को भिवाड़ी (राजस्थान) से दबोचा गया।

पुरानी रंजिश में दी मौत
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रामसदन और लीला देवी पति-पत्नी हैं। उनके किराएदार सोनू का मृतक समीर से पुराना विवाद था। समीर ने सोनू की बहन को भगा कर शादी की थी, जिससे सोनू खफा था। इसी रंजिश में सोनू ने अपने जानकारों के साथ मिलकर समीर का अपहरण किया, बंधक बनाया और बेरहमी से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

चार दिन की पुलिस रिमांड
आरोपियों को 14 अगस्त को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस हत्या में शामिल अन्य लोगों की तलाश और वारदात से जुड़े और कारणों की जांच कर रही है।
यह वारदात सोहना और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है।

More From Author

gurgaon reporter

अब गुरुग्राम में कचरा फेंका तो गाड़ी भी जाएगी और पैसा भी…

गुरुग्राम वालों को मिलेगा जाम से छुटकारा… या इंतजार और बढ़ेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *