पलवल रोड पर स्थित शनि मंदिर के पासशुक्रवार देर रात एक झुग्गी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी झुग्गी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारी जयवीर भड़ाना ने बताया कि समय रहते आग को पूरी तरह बुझा दिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। आग से प्रभावित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
