चोरी करने पहुंचा था … पर चौकीदार की चालाकी ने कर दिया खेल ख़त्म!

रविवार दोपहर सोहना स्थित उपमंडल अधिकारी (SDM) कार्यालय में चोरी की कोशिश को चौकीदार की सतर्कता ने विफल कर दिया। संदिग्ध युवक को सामान निकालते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी ने बचने के लिए चौकीदार पर हमला भी किया, लेकिन वह उसे काबू करने में सफल रहा। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

चौकीदार धनीराम ने बताया कि दोपहर को भोजन के लिए घर गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटने पर उन्होंने कार्यालय के पीछे बने स्टोर का ताला टूटा पाया। शक होने पर जब वह पास पहुंचे तो युवक अंदर से सामान बाहर निकाल रहा था।

पेचकस से खोला दरवाज़ा, चौकीदार पर किया हमला

चौकीदार के मुताबिक आरोपी ने पेचकस की मदद से दरवाज़े के कब्जे हटाकर कमरे में प्रवेश किया। पकड़े जाने पर आरोपी हमलावर हो गया और कई बार धक्का-मुक्की की। इसके बावजूद धनीराम ने हिम्मत नहीं हारी और युवक को गिराते हुए पकड़ लिया।

पहले भी हो चुकी हैं चोरी की वारदातें

SDM कार्यालय में इससे पहले भी 2-3 बार चोरी हो चुकी है। जिनमें जनरेटर सेट की बैटरी व एसी पार्ट्स चोरी किए गए थे। इसी वजह से चौकीदार धनीराम संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखे हुए थे।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी का उद्देश्य कीमती सामान चोरी करना सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


More From Author

घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल से क्लासमेट को मारी गोली!

शंकर चौक पर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! दिल्ली जाने वालों के लिए जरूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *