ससुराल का दबाव या कुछ और? फंदे पर झूल गया मेडिकल स्टोर मालिक

गुरुग्राम। सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव दौहला में ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अजय पाल के रूप में हुई है, जो आशियाना सोसाइटी में मेडिकल स्टोर (केमिस्ट) चलाता था। पुलिस ने मृतक की पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों सहित आठ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण
परिजनों के अनुसार, 12 अगस्त को मृतक अजय पाल की पिटाई उसके साले नितेश ने अपने साथियों के साथ केआर मंगलम के पास करवाई थी। इस मामले में सोहना थाने में केस दर्ज भी हुआ था। इसके बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार अजय को धमकियां दे रहा था और झूठे मुकदमों में फंसाने का दबाव बना रहा था।

भाई विजयपाल ने बताया कि अजय लंबे समय से भय और मानसिक दबाव में जी रहा था। इसी तनाव से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

आरोपियों पर केस दर्ज

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अजय के साले नितेश, पत्नी मीरा, सास गीता, चाचा ससुर कृष्णवीर, राजकुमार, ससुर संतोष, राजकुमार के बेटे और सचिन सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 108 व 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

मृतक का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया गया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

More From Author

खत्म होगा आपका बड़ा टेंशन… ट्रैफिक चालान और केस निपटाने का आसान मौका

गुरुग्राम में होटल पर छापा… अंदर का राज़ जानकर पुलिस भी रह गई दंग!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *