5 दिन के लिए बंद रहेगा सुलतानपुर रोड का फर्रुखनगर रेलवे फाटक! निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक प्लान

गुरुग्राम। सुलतानपुर रोड स्थित फर्रुखनगर रेलवे फाटक पर निर्माण कार्य के चलते अगले पांच दिनों तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार शाम एडवाइजरी जारी कर आमजन से सहयोग की अपील की है।

निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या जाम की स्थिति न बने। इस अवधि में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

गुरुग्राम से फर्रुखनगर/झज्जर जाने वाले वाहन चालक

जो वाहन चालक गुरुग्राम से फर्रुखनगर या झज्जर की ओर जाना चाहते हैं, वे रामगोपाल कॉलेज सुलतानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाइपास का उपयोग करें।

झज्जर/फर्रुखनगर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक
झज्जर बाइपास से मुबारकपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज सुलतानपुर होते हुए गुरुग्राम पहुंच सकते हैं।

पटोदी-झज्जर साइड से गुरुग्राम जाने वाले वाहन
जो वाहन चालक केएमपी फ्लाइओवर के नीचे से गुरुग्राम की ओर आना चाहते हैं, वे केएमपी फ्लाइओवर से पटोदी-पचगांव के रास्ते गुरुग्राम जाएं।

फर्रुखनगर से सीधे गुरुग्राम आने वाले वाहन
ऐसे वाहन चालक बादली के रास्ते गुरुग्राम की ओर जा सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि प्रतिबंध के दौरान फाटक की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग रहेगी। वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेकर ही निकलें और वैकल्पिक मार्गों का पालन करें, ताकि जाम से बचा जा सके।

More From Author

फर्रुखनगर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, ऑरचिड प्लेस स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा ध्वस्त

गुरुग्राम को मिलने जा रही है बड़ी सुरक्षा ताकत… जानिए सरकार की नई योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *