सुशांत लोक सी-ब्लॉक मार्केट में आज सुबह क्या हुआ? दुकानदारों में मचा हड़कंप!

गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक सी-ब्लॉक मार्केट में शुक्रवार सुबह प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। डीटीपीई अमित मधोलिया की अगुवाई में टीम ने कई अवैध ढांचे तोड़े, सीढ़ियां हटाईं और दुकानों को सील किया।

22 लोहे की सीढ़ियां तोड़ी गईं

  • मार्केट में कई दुकानदारों ने आम रास्तों और पार्किंग एरिया में लोहे की सीढ़ियां लगाई हुई थीं।
  • इन सीढ़ियों की वजह से पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही थी।
  • प्रशासन ने मौके पर ही 22 सीढ़ियों को तोड़कर हटाया।

20 अवैध दुकानों पर ताला

  • मार्केट की पहली मंजिल पर बनी 20 दुकानों को सील किया गया।
  • दुकानदारों ने बालकनी तक दुकानों को बढ़ा लिया था।

यह निर्माण नियमों के खिलाफ था और इमारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहा था।

वीटा और सफल बूथों पर भी सख्ती
पार्किंग एरिया में फैला रहे बास्केट, रेफ्रिजरेटर, स्टैंडीज़ जैसी सामग्री को जब्त कर बूथों पर भी कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने साफ किया कि आम क्षेत्र में कोई भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा।

बुक शॉप भी हुई सील
बेसमेंट में स्थित एक बुक शॉप ने अनधिकृत खुला रास्ता बना लिया था।
प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने पर दुकान को तत्काल सील कर दिया।

फूड काउंटर, पानवाला, चायवाला पर भी कार्रवाई
मार्केट के आम क्षेत्रों में बने अवैध फूड काउंटर, मोबाइल कियोस्क, कुर्सियां और अन्य अस्थायी ढांचे भी तोड़ दिए गए।

डीटीपीई अमित मधोलिया ने कहा:

दुकानदार नियमों का पालन करें और आम क्षेत्रों में अतिक्रमण न करें।
भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि गुरुग्राम की व्यवस्था और सुंदरता बनी रहे।



More From Author

अब जीयू छात्रों की जेब पर होगा कम बोझ, सफर अब होगा सस्ता… जानिए कैसे?

गुरुग्राम को मिलेगा पहला मॉडल सेक्टर, तैयारियां शुरू…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *