क्या रुक जाएगी ‘यादव जी की लव स्टोरी’? फर्रुखनगर में समाज का बढ़ता दबाव

गुरुग्राम। फर्रुखनगर में एक प्रस्तावित फिल्म को लेकर माहौल गरमा गया है। ‘यादव’ नाम से जुड़ी फिल्म यादव जी की लव स्टोरी की रिलीज से पहले ही यादव समाज ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। समाज के प्रतिनिधियों ने फिल्म की विषयवस्तु पर आपत्ति जताते हुए इसे तुरंत रोके जाने की मांग की है।

इस संबंध में समाज के लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन फर्रुखनगर के तहसीलदार प्रतीक यादव को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म की कहानी और प्रस्तुति से समाज विशेष की भावनाएं आहत हो सकती हैं, जिससे क्षेत्र में असंतोष की स्थिति पैदा होने की आशंका है।

निर्माताओं पर उठे सवाल
जानकारी के अनुसार, यह फिल्म यूट्यूबर मृदुल तिवारी और उनकी बहन प्रगति तिवारी द्वारा निर्मित की गई है और जल्द ही रिलीज की तैयारी में है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि फिल्म के कुछ पहलू सामाजिक समरसता के विपरीत हैं और इससे गलत संदेश जा सकता है।

प्रशासन से समय रहते हस्तक्षेप की मांग
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि भारत विविधताओं का देश है, जहां विभिन्न धर्म, जाति और संस्कृति के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। ऐसे में किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री से बचना जरूरी है।

यादव समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ये रहे मौजूद
तहसीलदार से मुलाकात के दौरान यादव सभा फर्रुखनगर के अध्यक्ष जीतराम यादव, उपाध्यक्ष राजकुमार फौजी, सचिव सुनील यादव, संयुक्त सचिव पदम सिंह, चेयरमैन संदीप यादव, महावीर मास्टर, जेपी मास्टर, महेंद्र नंबरदार, रामवीर यादव (बस सर्विस), गोविंद सरपंच, रमेश सरपंच, पृथ्वी सरपंच, अमर सिंह सरपंच, वाइस चेयरमैन प्रदीप यादव, हेमंत यादव, एडवोकेट विनय कुमार, सुरेंद्र नंबरदार और विकास सरपंच सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग दोहराई है, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।

More From Author

मोबाइल पर आएगा मैसेज… और दरवाजे पर खड़ा मिलेगा रोबोट! जानिए पूरा मामला

सोहना की टूटी सड़कों से मिलेगी राहत! 3 हजार गड्ढे भरने उतरेगा पीडब्ल्यूडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *