दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी का डीपीआर बनाने पहुंची खास टीम!

हरियाणा के गुरुग्राम में अरावली पर्वतीय क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क विकसित किया जाएगा। 10 हजार एकड़ में फैली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) अब रिलायंस ग्रुप के वनतारा (Vantara) प्रोजेक्ट की विशेषज्ञ टीम तैयार करेगी।

वनतारा की टीम पहले ही जंगल सफारी के प्रस्तावित क्षेत्र का दौरा कर चुकी है और जल्द डीपीआर पर काम शुरू करेगी।
वन विभाग के अनुसार, एक ऐसा डिज़ाइन तैयार किया गया है जिसमें हर तरह के वन्य जीवों के लिए उपयुक्त माहौल बनाया जा सकेगा।

कैसे होगा सफारी का विकास?

  • परियोजना चार चरणों में पूरी होगी – हर चरण में करीब 2,500 एकड़ पर काम होगा।
  • 100-100 और 50-50 एकड़ के सुरक्षित बाड़े बनाए जाएंगे।
  • प्रत्येक बाड़े में 4-5 वन्य जीवों को रखा जाएगा।
  • पार्क में एक अत्याधुनिक वन्य जीव अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा
शनिवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा सरकार के वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
सभी मंत्रियों ने एकमत से इस परियोजना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आकर्षक और संभावनाओं से भरपूर बताया।

भूपेंद्र यादव ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का भरोसा भी जताया।

क्या है वंतारा प्रोजेक्ट?
वनतारा एक अत्याधुनिक एनिमल वेलफेयर प्रोजेक्ट है, जिसे अनंत अंबानी ने गुजरात के जामनगर में विकसित किया है।

  • फैला हुआ है 3000 एकड़ में
  • संरक्षित हैं सैकड़ों दुर्लभ वन्य जीव
  • है विश्वस्तरीय पशु चिकित्सालयन

वन मंत्री राव नरबीर सिंह का मानना है कि अगर अरावली प्रोजेक्ट की डीपीआर वनतारा टीम बनाएगी, तो यह पार्क दुनिया का सबसे उत्कृष्ट जंगल सफारी बन सकता है.

More From Author

ऑनलाइन शॉपिंग बनी जालसाजी का रास्ता, रिफंड के चक्कर में बड़ी ठगी

रेस्टोरेंट में कारोबारी की मिली लाश, क्या था विवाद का सच?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *