गुरुग्राम में सफाई एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई, निगम आयुक्त ने लिया सख्त फैसला!

गुरुग्राम शहर में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गुरुग्राम नगर निगम ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को वार्ड नंबर-1 के निरीक्षण के दौरान सफाई में कमी पाए जाने पर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने संजय एंड कंपनी नामक सफाई एजेंसी पर ₹2 लाख का जुर्माना लगाया।

FILE IMAGE

निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव, पार्षद सुंदर सिंह और स्थानीय ग्रामीणों के साथ नाथुपुर गांव और आसपास के इलाकों का दौरा किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर तुरंत एजेंसी पर कार्रवाई की गई। आयुक्त ने भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए साफ संदेश दिया कि सफाई कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शहर में चल रहा ‘शहर स्वच्छता अभियान’

गुरुग्राम में ‘शहर स्वच्छता अभियान’ के तहत नगर निगम के चारों ज़ोन में विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं।

  • ज़ोन-1: संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने बादशाहपुर के सरकारी स्कूल और उसके आसपास सफाई अभियान चलाया। इसमें स्कूल के शिक्षक भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।
  • ज़ोन-2: संयुक्त आयुक्त विशाल कुमार और पार्षद सतपाल सिंह ने दौलताबाद गांव में विशेष सफाई अभियान का नेतृत्व किया।
  • ज़ोन-3: संयुक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव ने नागरिकों के साथ मिलकर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
  • ज़ोन-4: संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक और पार्षद सोनिया यादव के नेतृत्व में सेक्टर-52/57 रोड पर विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया।

निगम आयुक्त का सख्त संदेश
निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा:

नगर निगम शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदार एजेंसियों और कर्मचारियों को समय पर काम करना ही होगा।



More From Author

गुरुग्राम में मीट शॉप्स पर निगम की बड़ी कार्रवाई…जारी किए कड़े आदेश!

क्या मणप्पुरम गोल्ड लोन की डकैती में चोरी हुए आभूषण वापस मिलेंगे? जानिए कंपनी की नई योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *