ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो की राह में आड़े आए 152 मकान-दुकान…किसे हटाएगा प्रशासन, किसे देगा राहत?

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रोजेक्ट के रास्ते में आ रहे मकान, दुकान और धार्मिक स्थलों को हटाने पर सहमति बन गई है। बुधवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में साफ किया गया कि प्रभावित लोगों को पॉलिसी बनाकर मुआवजा दिया जाएगा।

152 भवन और दुकानें रास्ते में

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मेट्रो ट्रैक पर 152 मकान और दुकानें बाधा बनी हुई हैं। इनमें

  • 14 लोगों के पास रजिस्ट्री है
  • जबकि 138 कब्जाधारियों के पास कोई रजिस्ट्री नहीं है।

कुछ जगह नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडरों को लाइसेंस भी जारी किए हैं। वहीं, 52 लोकेशन पर सरकारी जमीन की जरूरत पड़ेगी।

धार्मिक स्थल और ट्रस्ट भी बाधा

मेट्रो रूट पर एक धार्मिक स्थल, एक ट्रस्ट और एचएसवीपी की ओर से आवंटित तीन मकान भी आ रहे हैं। मकान मालिकों से बातचीत हो चुकी है, लेकिन मुआवजे को लेकर सहमति नहीं बनी। अब जीएमआरएल इन मामलों में स्पेशल पॉलिसी तैयार करेगा।

नमो भारत स्टेशन पर विवाद

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एनसीआरटीसी ने रैपिड मेट्रो स्टेशन के सामने नमो भारत स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया है।
एचएसआईआईडीसी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि शंकर चौक पर तीन-तीन स्टेशन (रैपिड, नमो भारत और ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो) होने से जाम की समस्या और बढ़ जाएगी।
इसके लिए एचएसआईआईडीसी ने एचआईएल की जमीन को सही विकल्प बताया है।

हीरो होंडा चौक रोड पर रुकावटें

हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक (2.3 किमी) तक मेट्रो रूट पर बड़ी बाधाएं सामने आई हैं।

  • बिजली घर और हाईटेंशन टावर को हटाने की जिम्मेदारी एनएचएआई की है।
  • नया सीएनजी स्टेशन बन चुका है लेकिन अभी शिफ्ट नहीं हुआ।
  • हिमगिरी ट्रस्ट ने पिलर लगाने की मंजूरी दे दी है।

मलबा हटाने के आदेश

बसई रोड स्थित सेक्टर-10ए की 25 एकड़ जमीन पर जीएमआरएल को कास्टिंग यार्ड बनाना है। लेकिन वहां लंबे समय से मलबा पड़ा है।
मुख्य सचिव ने आदेश दिया कि 31 अक्तूबर तक यह मलबा हटा दिया जाए, ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके।

प्रोजेक्ट के दोनों चरण

  • पहला चरण: मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक 14 स्टेशन बनेंगे।
  • दूसरा चरण: 13 स्टेशन प्रस्तावित, जिनमें सेक्टर-7, 4, 5, अशोक विहार, पालम विहार और साइबर सिटी शामिल हैं।





More From Author

गुरुग्राम में परचून दुकानदार से हर महीने 5 हजार की डिमांड…जानिए पूरा मामला

गुरुग्राम में चोरी की नई चाल, गूंगा-बहरा बनकर घरों में घुसते थे चोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *