नेशनल हाईवे 48 जाम! क्या है ‘120 बहादुर’ और अहीर समाज का विरोध?

फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ के नाम को लेकर अहीर समाज ने विरोध जताया है। रविवार को अहीर समाज के सदस्यों ने नेशनल हाईवे 48 पर खेड़की दौला टोल टैक्स के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म का नाम बदलकर ‘120 वीर अहीर’ करने की मांग रखी।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 1962 की रेजांग ला लड़ाई में शहीद हुए सैनिकों के नाम और उनके पराक्रम को फिल्म में सही ढंग से दर्शाया जाना चाहिए। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, “हम चाहते हैं कि फिल्म में हमारे शहीदों के नाम को सम्मान के साथ दिखाया जाए। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो 26 अक्टूबर को विरोध और बड़ा रूप ले सकता है।”

प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे 48 पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में करने की कोशिश की। महापंचायत में आसपास के कई गांवों के लोग भी शामिल हुए।

फिल्म ‘120 बहादुर’ में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 1962 की रेजांग ला जंग पर आधारित है और उन 120 सैनिकों की वीरता को दिखाती है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी डटे रहे। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई कर रहे हैं।

अहीर समाज का कहना है कि सरकार ने 1962 की लड़ाई में भाग लेने वाली 13 कुमाऊं बटालियन को वीर अहीर की उपाधि दी थी। इसीलिए उनका मानना है कि फिल्म का नाम भी उसी सम्मान के अनुरूप होना चाहिए।


More From Author

गुरुग्राम की सड़कों पर जल्द चमकेगी नई रोशनी…नगर निगम की बड़ी तैयारी

निगम ऑफिस जाने की मजबूरी खत्म, हर वार्ड में जल्द ही नागरिक सुविधा केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *