ट्रैफिक सुधार की कोशिश या नई मुसीबत? गुरुग्राम में पहले दिन लगा लंबा जाम

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से शंकर चौक, उद्योग विहार और साइबर सिटी तक फैले ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या को हल करने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने आज से एक नई ट्रैफिक प्रबंधन योजना का ट्रायल रन शुरू किया। लेकिन पहले ही दिन वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पहले दिन लगा लंबा जाम

सामान्य दिनों में जहां सुबह 11 बजे तक ट्रैफिक सामान्य हो जाता है, वहीं आज ट्रायल रन के कारण हालात और बिगड़ गए। कई वाहन चालक नए रूट और लेन डायवर्जन को लेकर भ्रमित हो गए।
इफ्को चौक की ओर जाने वाले कई वाहन गलती से एंबियंस मॉल की तरफ डायवर्ट हो गए, जिससे स्थिति और जटिल हो गई।

शंकर चौक की अहमियत

शंकर चौक दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ने वाला एक प्रमुख ट्रैफिक जंक्शन है। यह जगह लंबे समय से जाम का केंद्र रही है, खासकर ऑफिस आवर्स में। यहां से रोजाना हजारों वाहन दिल्ली, गुरुग्राम और साइबर सिटी की ओर गुजरते हैं।

ट्रैफिक पुलिस के नए उपाय

ट्रैफिक पुलिस ने इस बार कुछ खास बदलाव किए हैं ताकि एक्सप्रेसवे पर जाम से राहत मिल सके

  • एनएच-48 पर इफ्को चौक और जयपुर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए आरक्षित।
  • साइबर सिटी, उद्योग विहार और सिकंदरपुर की दिशा में जाने वाले वाहनों के लिए।
  • एंबियंस मॉल की ओर सर्विस रोड से जाने वाले वाहनों के लिए निर्धारित।
  • एंबियंस मॉल के पास लगाए गए हैं ताकि लेन सिस्टम स्पष्ट रहे।

ट्रायल एक सप्ताह तक चलेगा

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यह ट्रायल रन कम से कम एक सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान ट्रैफिक फ्लो को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि सप्ताह भर के बाद इसकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया जाएगा।

लोगों से मांगे गए सुझाव

पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से भी सुझाव मांगे हैं।
कोई भी व्यक्ति अपनी राय मेल आईडी: acptrafficggn-hry@nic.in
पर साझा कर सकता है।

“ट्रैफिक में सुधार होगा” — ट्रैफिक इंचार्ज महावीर सिंह

ट्रैफिक इंचार्ज हाईवे महावीर सिंह ने कहा कि इस नए सिस्टम का उद्देश्य दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाना है।
उन्होंने बताया कि पहले दिन मिले-जुले परिणाम देखने को मिले — दोपहर 1 बजे तक जाम लगा रहा, जो सामान्य दिनों में 11 बजे तक खत्म हो जाता था।



More From Author

बैनर, नारे और बड़ा संदेश… गुरुग्राम में यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

44 लाख का बकाया संपत्तिकर, निगम की टीम ने किया ये सख्त फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *