वकील ही बन गई अपराध की मास्टरमाइंड? SIT ने खोला बड़ा राज़…

गुरुग्राम शहर में पोक्सो एक्ट के तहत झूठे केस खड़े करके करोड़ों रुपये वसूलने वाले गिरोह का गुरुग्राम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस रैकेट में शामिल एक महिला वकील, उसका पति और एक गुब्बारे बेचने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.5 करोड़ रुपये नकद और 2.5 करोड़ की ज्वेलरी बरामद की है। गिरफ्तार महिला वकील की पहचान सेक्टर-72 टाटा प्रिमंति निवासी गीतिका के रूप में हुई है।

ऐसे सामने आया पूरा मामला

डीसीपी साउथ हितेश यादव के अनुसार, सेक्टर-65 थाने में एक बिजनेसमैन पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। शिकायत एक व्यक्ति हनुमान ने कराई थी, जो सड़क किनारे गुब्बारे और खिलौने बेचता है।

जांच के दौरान पुलिस को कई तथ्यों और सबूतों ने हनुमान की भूमिका पर संदेह पैदा किया। जब उससे कड़ी पूछताछ की गई तो उसने पूरे रैकेट का भांडाफोड़ कर दिया।

अमीर लोगों को बनाते थे निशाना, मोटी रकम की डिमांड

हनुमान ने पुलिस को बताया कि वकील गीतिका के कहने पर वह चुनिंदा टारगेट्स के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कराता था।
फर्जी केस दर्ज करने के बाद गिरोह पीड़ितों को केस से बचाने के बदले भारी-भरकम रकम की मांग करता था।

पुलिस का कहना है कि अब तक 3 से अधिक मामलों में यह लोग ब्लैकमेलिंग कर चुके हैं।

SIT की बड़ी कार्रवाई — कई और खुलासे संभव

तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
SIT इस बात की पड़ताल कर रही है कि रैकेट में और कौन-कौन शामिल है तथा कहीं और भी ऐसे मामले दर्ज तो नहीं कराए गए।

More From Author

गुरुग्राम में शुरू हुआ बड़ा सम्मेलन… शहरी ट्रांसपोर्ट में अब क्या बदलाव आने वाले हैं?

गुरुग्राम के मशहूर ढाबों पर गिरी गाज…अब बचेगा कौन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *