हरियाणा के औद्योगिक इतिहास में आज का दिन मील का पत्थर बन गया। गुरुवार को अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता Tesla ने गुरुग्राम में अपना पहला Experience & Delivery Center लॉन्च कर दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस हाई-टेक सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि टेस्ला का हरियाणा में आगमन सिर्फ एक कंपनी का आगमन नहीं, बल्कि राज्य के तेज होते औद्योगिक बदलाव की नई शुरुआत है।

यह पहली बार है जब टेस्ला ने हरियाणा में कदम रखा है, जिससे NCR का ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम और मजबूत होने जा रहा है।
“गुरुग्राम अब ग्लोबल कंपनियों की पहली पसंद” — सीएम सैनी
उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर सिटी गुरुग्राम अब अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का प्रमुख ठिकाना बन चुका है।
उन्होंने कहा,
“टेस्ला जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का यहां आना यह साबित करता है कि हरियाणा निवेश, नवाचार और विकास का नया केंद्र बन चुका है।”

हरियाणा में तेज रफ्तार से बढ़ रहा उद्योग और निर्यात
सीएम सैनी ने बताया कि 2014 से पहले हरियाणा का निर्यात 70 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 2.75 लाख करोड़ रुपये को पार कर चुका है।
उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में राज्य में 12.20 लाख MSME यूनिट्स स्थापित हो चुकी हैं, जो हरियाणा की औद्योगिक ताकत को दिखाती हैं।

राज्य सरकार ने:
- Ease of Doing Business
- स्पेशल MSME विभाग
- और नई इंडस्ट्रियल लीजिंग पॉलिसी
जैसे कदम उठाए हैं, जिससे निवेशक हरियाणा का रुख कर रहे हैं।
Tesla Center की खास बातें: हाई-टेक सुविधाएँ, सुपरचार्जर, लाइव डिस्प्ले
गुरुग्राम में खुला यह टेस्ला सेंटर पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस है। इसमें—
- Model Y की लाइव डिस्प्ले
- अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक ज़ोन
- हाई-टेक सर्विस बे
- पहले चरण में 250 kW सुपरचार्जर
उद्घाटन के दिन यहाँ 14 कारें डिस्प्ले पर थीं, जिनमें से कई की डिलीवरी भी ग्राहकों को दी गई।
टेस्ला ने घोषणा की है कि अगले 6 महीनों में दिल्ली–NCR में
- 20 से अधिक डेस्टिनेशन चार्जर
- 8 सुपरचार्जिंग स्टेशन
स्थापित किए जाएंगे।
हरियाणा में लगेगी Tesla Assembly Unit? दो साल में बड़ी उम्मीद
हाल ही में सीएम और टेस्ला अधिकारियों की बैठक में राज्य सरकार ने हरियाणा में मैन्युफैक्चरिंग या असेंबलिंग यूनिट का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद कंपनी ने सबसे पहले गुरुग्राम में अपना सबसे बड़ा एक्सपीरियंस और सर्विस सेंटर शुरू करने का फैसला किया।
राज्य के अधिकारियों का कहना है कि
अगले दो वर्षों में हरियाणा में Tesla की CKD (Completely Knocked Down) Assembly Unit लगने की पूरी संभावना है।
टेस्ला की एंट्री से—
- हाई-टेक रोजगार
- बैटरी मैन्युफैक्चरिंग
- AI और ऑटोनॉमस ड्राइविंग से जुड़े स्टार्टअप
- और EV सप्लाई चेन
ऑटोमोबाइल R&D हब के रूप में गुरुग्राम और मजबूत होगा
गुरुग्राम पहले ही देश का प्रमुख ऑटोमोटिव R&D हब है। टेस्ला का प्रवेश इस पूरे इकोसिस्टम को नई दिशा देगा और NCR को एशिया के सबसे बड़े EV हब्स में बदल सकता है।
