125 झुग्गियां एक झटके में ढहीं… आखिर क्या हुआ सेक्टर-10 के ऑटो मार्केट में?

गुरुग्राम के सेक्टर-10 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने अवैध कब्जों के खिलाफ अपना सबसे बड़ा अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ऑटो मार्केट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस सुरक्षा के बीच 125 से अधिक झुग्गियों को ध्वस्त किया गया।

कार्रवाई की निगरानी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद उपमंडल अभियंता धीरज कुमार कर रहे थे।

लाउडस्पीकर से चेतावनी, फिर बुलडोज़र की एंट्री
सुबह से ही HSVP का दस्ता भारी पुलिस बल के साथ ऑटो मार्केट पहुंचा। लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कर लोगों को अंतिम बार अवैध झुग्गियों से सामान निकालने की चेतावनी दी गई। कई झुग्गियां पहले ही खाली हो चुकी थीं, जबकि कुछ परिवारों को सामान हटाने के लिए समय दिया गया। इसके बाद तीन बुलडोजरों ने पूरे इलाके में कार्रवाई शुरू की।

पांच एकड़ में फैली थीं अवैध झुग्गियां

अभियान का नेतृत्व HSVP संपदा अधिकारी कार्यालय-1 के उपमंडल अभियंता अजमेर सिंह कर रहे थे।
अधिकारियों के अनुसार, यह झुग्गियां करीब 5 एकड़ सरकारी जमीन पर फैली थीं और लंबे समय से अवैध कब्जा बनी हुई थीं।

झुग्गीवासियों ने जताया विरोध, पुलिस ने संभाली स्थिति
कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस फोर्स ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए भीड़ को शांतिपूर्वक हटाया।

अधिकारियों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को कानून के तहत और पहले जारी किए गए नोटिसों के आधार पर अंजाम दिया गया।

दुकानों व गोदामों पर आज गिरेगा बुलडोजर

HSVP ने बताया कि कब्जा हटाने का यह ऑपरेशन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। ऑटो मार्केट क्षेत्र में अवैध रूप से बनी दुकानों और गोदामों को भी तोड़ा जाएगा।

इन सभी को पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया है और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की जाएगी।

“वर्षों पुराना अवैध कब्जा खत्म किया जाएगा” — HSVP
उपमंडल अभियंता अजमेर सिंह ने कहा —

“सरकारी जमीन पर वर्षों से कब्जा किया गया था। पूरा क्षेत्र कब्जामुक्त कर जमीन को उसके मूल स्वरूप में वापस लिया जाएगा।”


More From Author

361 सफाई कर्मचारी अचानक गायब! गुरुग्राम में करोड़ों का घोटाला?

जेड चौक की ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी: जीएमडीए ने नए डिजाइन की तैयारी शुरू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *