शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गुरुग्राम के युवक की सड़क हादसे में मौत

हरियाणा के नारनौल में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपनी स्कॉर्पियो कार से राजस्थान में एक शादी में जा रहा था। हादसा NH-11 पर हुआ।

मृतक की पहचान गुरुग्राम जिले के मानेसर क्षेत्र के पास स्थित गांव निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अनिल शुक्रवार शाम करीब छह बजे अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो एन कार से झुंझुनू जिले में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। वह कार में अकेला ही सफर कर रहा था।

टायर फटने से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि जब अनिल एनएच-11 से बाईपास होते हुए गांव रघुनाथपुरा के पास बने फ्लाईओवर से नीचे उतर रहा था, तभी अचानक कार का एक टायर फट गया। टायर फटते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

रेलिंग चीरती हुई कार के अंदर घुसी
बेकाबू कार तेज रफ्तार में हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलिंग कार के अगले हिस्से को चीरते हुए अंदर तक घुस गई। हादसा इतना गंभीर था कि अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

मामले की जांच जारी
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में टायर फटना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

More From Author

गुरुग्राम में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ा महंगा, करोड़ों का लगा जुर्माना

गुड़गांव में 15 फरवरी को कुछ घंटों के लिए थम जाएगा भारी ट्रैफिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *