गोलियां चलीं, लाठी-डंडे बरसे… 10 महीने बाद गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी आरोपी

गुरुग्राम। दिनदहाड़े फायरिंग, लाठी-डंडों से हमला और दहशत का माहौल… सेक्टर-05 स्थित छोटी माता मंदिर के पास 31 मई 2025 को हुआ यह झगड़ा अब फिर चर्चा में है। करीब 10 महीने बाद गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी विकास कांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंसक झगड़े में 8 लोग हुए थे घायल
उस दिन दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश अचानक हिंसा में बदल गई थी। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और फायरिंग भी हुई। इस झगड़े में 8 लोग घायल हुए थे। गनीमत रही कि कोई भी गोली का शिकार नहीं हुआ।

दिल्ली में छिपकर बच रहा था आरोपी
अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने 24 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर सी-2 पालम विहार इलाके में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, विकास कांगड़ा गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली के राजापुरी क्षेत्र में छिपा हुआ था।

जमीन की रंजिश बनी वजह
जांच में सामने आया है कि 8 बिस्वा और 12 बिस्वा जमीन को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें विकास कांगड़ा की अहम भूमिका सामने आई है।

पहले से है आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से 9 मामले दर्ज हैं। इनमें गुरुग्राम में आर्म्स एक्ट और जान से मारने की धमकी के 6 केस, जबकि दिल्ली में पोक्सो एक्ट का 1 और अवैध टकसाल से जुड़े 2 मामले शामिल हैं।

19 आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार
इस केस में पुलिस अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। विकास कांगड़ा को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया, जिसके बाद 26 मार्च को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जांच जारी
पुलिस अब इस पूरे मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।

More From Author

गुरुग्राम नहर की हालत खराब… क्या शहर में होगा पानी संकट?

खाली खजाने में आई जान! Gurugram में टैक्स वसूली ने किया कमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *