₹2,100 हर महीने चाहिए? हरियाणा सरकार ने बदल दी ये बड़ी शर्त

हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। जिस योजना के तहत हर महीने ₹2,100 की आर्थिक मदद दी जा रही है, अब उसका फायदा पहले से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा। सरकार ने इस योजना में सबसे बड़ा बदलाव आय सीमा को लेकर किया है। अब ₹1.80 लाख तक सालाना आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया है। पहले इस योजना का लाभ ₹1 लाख तक की सालाना आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को मिल रहा था। अब यह सीमा बढ़ाकर ₹1.80 लाख सालाना कर दी गई है। इस बदलाव के बाद योजना से जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या करीब 23.50 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

13.50 लाख नई महिलाओं को मिल सकता है फायदा
नई आय सीमा के तहत करीब 17 लाख 13 हजार 447 महिलाएं पात्र दायरे में आती हैं। इनमें करीब साढ़े तीन लाख महिलाएं ऐसी हैं, जो पहले से किसी दूसरी सरकारी योजना का लाभ ले रही हैं। ऐसे में करीब 13.50 लाख नई महिलाओं के लिए ₹2,100 महीने की आर्थिक सहायता पाने का रास्ता साफ हुआ है। यानी पात्र महिला को हर महीने ₹2,100 मिलेंगे। एक साल में यह राशि ₹25,200 होगी।

आवेदन के लिए पोर्टल शुरू
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ में योजना का दायरा बढ़ाने के साथ आवेदन के लिए पोर्टल भी शुरू किया है। पात्र महिलाएं इस पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकती हैं। सरकार 25 सितंबर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर नए लाभार्थियों को योजना का लाभ देना शुरू कर सकती है। इससे पहले आवेदन और पात्रता की जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

योजना के लिए बजट भी बढ़ाया गया
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ₹6,500 करोड़ का प्रावधान किया है। जब योजना शुरू की गई थी, तब पहले बजट में इसके लिए ₹5,000 करोड़ का प्रावधान किया गया था। यानी एक साल में योजना का बजट ₹1,500 करोड़ बढ़ाया गया है। हरियाणा के 2026-27 के बजट में सामाजिक कल्याण और पोषण क्षेत्र के लिए कुल ₹20,110 करोड़ रखे गए हैं। इसमें अकेले लाडो लक्ष्मी योजना के लिए ₹6,500 करोड़ का प्रावधान है।

10 किस्तों में करीब ₹2,042 करोड़ जारी
परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट को ऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के मुताबिक 10 अगस्त 2026 तक करीब 9.98 लाख महिलाओं को योजना की 10 किस्तों में ₹2,042.31 करोड़ की राशि दी जा चुकी थी। अब आय सीमा बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में नई महिलाएं इस योजना के दायरे में आ सकती हैं।

यानी अगर आपके परिवार की सालाना आय अब ₹1 लाख से ज्यादा लेकिन ₹1.80 लाख तक है, तो यह बदलाव आपके लिए अहम हो सकता है। पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई लाभार्थी महिलाओं को योजना का लाभ मिलना शुरू होगा।

More From Author

₹25,000 तक Salary वालों के लिए बड़ी खबर ! EPFO ने बदला ये नियम

मेडिकल स्टोर से दवा खरीद रहे हैं? अब हर बिक्री कैमरे में रिकॉर्ड हो सकती है, सरकार का बड़ा प्रस्ताव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *