क्या आपका रविवार का सफर होगा लेट? दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा ट्रैफिक अलर्ट!

अगर आप दिल्ली-जयपुर हाईवे से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो जरा रुकिए! कहीं ऐसा न हो कि आप आधे घंटे का सफर सोचकर निकलें और रास्ते में जाम में फंस जाएं। गुरुग्राम के खांडसा गांव के पास हाईवे पर एक बार नहीं, बल्कि तीन बार ट्रैफिक रोका जाएगा। हर बार 15 से 20 मिनट तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यानी कुल मिलाकर करीब एक घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।

दरअसल, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 1 नवंबर यानी रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव खांडसा के पास रविवार दोपहर ट्रैफिक को तीन बार रोका जाएगा। लेकिन आखिर हाईवे पर अचानक ट्रैफिक क्यों रोका जा रहा है?

ट्रैफिक क्यों रोका जा रहा है?
दरअसल, खांडसा गांव के पास 66 केवी एससी हरसरू-सेक्टर-35-बादशाहपुर ट्रांसमिशन लाइन दिल्ली-जयपुर हाईवे को क्रॉस करती है। इसी लाइन का कंडक्टर 18 जुलाई को टूट गया था। उस समय हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) ने पुराना कंडक्टर बदलकर नया HTLS कंडक्टर लगाने का काम शुरू किया है। इसी काम को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

कितनी देर तक रुकना पड़ सकता है आपका सफर
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर की दोपहर खांडसा के पास लाइन क्रॉसिंग पॉइंट पर तीन बार ट्रैफिक रोका जाएगा। हर बार करीब 15 से 20 मिनट तक वाहनों को रोका या डायवर्ट किया जाएगा। इस तरह कुल करीब एक घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है।

जाम से बचने के लिए क्या करें?
– रविवार दोपहर हाईवे से निकलने से पहले अतिरिक्त समय लेकर चलें।
– खांडसा कट के पास ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
– जाम से बचने के लिए सर्विस लेन या SPR रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
– एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

More From Author

सड़क पर स्टंट या दादागिरी? क्रेटा सवारों ने पार की हद, अब CCTV से खुलेगा राज!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *