आधी रात गोल्फ कोर्स रोड पर क्या हुआ? बेकाबू SUV ने 2 गाड़ियों को उड़ाया, VIDEO वायरल!

रात का सन्नाटा था… सड़क पर गाड़ियां अपनी रफ्तार से दौड़ रही थीं। तभी पीछे से एक काले रंग की लग्जरी SUV आती है और कुछ ही सेकंड में ऐसा कहर मचाती है कि सड़क पर चल रही दो गाड़ियां हादसे का शिकार हो जाती हैं। एक टैक्सी बीच सड़क पर पलट जाती है, तो दूसरी गाड़ी बुरी तरह टूट जाती है। अब इस पूरी घटना का डैशकैम वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

कहाँ हुआ हादसा
यह मामला गुरुग्राम की सबसे व्यस्त और वीआईपी सड़कों में शामिल गोल्फ कोर्स रोड का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हादसा रैपिड मेट्रो लाइन के नीचे देर रात करीब 1 बजकर 20 मिनट पर हुआ।

तेज रफ्तार में आ रही थी SUV
सामने आए डैशकैम वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय सड़क पर कई गाड़ियां अपनी-अपनी लेन में चल रही हैं। इसी दौरान पीछे से एक काले रंग की लग्जरी SUV तेज रफ्तार में आती दिखाई देती है। SUV का ड्राइवर लगातार लेन बदलते हुए आगे चल रही गाड़ियों को ओवरटेक करने की कोशिश करता है। इसी दौरान गाड़ी बेकाबू हो जाती है और आगे चल रही दो गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार देती है।

सड़क पर पलट गई टैक्सी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक टैक्सी सड़क के बीचोंबीच पलट गई, जबकि दूसरी गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ियों के एयरबैग तक खुल गए।
प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि SUV करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

हादसे के बाद पलटी हुई टैक्सी का ड्राइवर गाड़ी के अंदर फंस गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे।
काफी मशक्कत के बाद टैक्सी ड्राइवर को बाहर निकाला गया और नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में एक टैक्सी ड्राइवर के घायल होने की जानकारी सामने आई है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई।

पुलिस कर रही SUV चालक की तलाश
इस मामले में डीएलएफ फेस-2 थाना प्रभारी कृष्णकांत के मुताबिक, अभी तक किसी भी पीड़ित की तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। पुलिस गोल्फ कोर्स रोड पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि SUV और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि वायरल हो रहा वीडियो पुराना भी हो सकता है। ऐसे में पहले घटना की तारीख और वीडियो की सच्चाई की पुष्टि की जा रही है।

More From Author

क्या गलत दिशा में दौड़ रही थी स्कॉर्पियो? ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे!

क्रेटा का सनरूफ खुलते ही शुरू हुआ हंगामा! आखिर क्या कर रहे थे युवक?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *