गाड़ी में ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे हैं? कहीं अगला चालान आपका तो नहीं!

अगर आपकी कार के शीशों पर भी काली फिल्म लगी है, तो सावधान हो जाइए! गुरुग्राम की सड़कों पर अब ऐसे वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस ने महज 18 दिनों में ब्लैक फिल्म लगी 298 गाड़ियों के चालान काट दिए कई लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है।

कब से कब तक चला अभियान
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 298 वाहनों के चालान किए गए। हर वाहन पर 10 हजार रुपये के हिसाब से कुल 29.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

ब्लैक फिल्म से क्यों है खतरा?
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि गाड़ियों के शीशों पर तय मानकों से ज्यादा काली फिल्म लगाने से वाहन के अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं देतीं। इससे पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और उनकी पहचान करने में परेशानी होती है। यही वजह है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

आगे भी जारी रहेगी सख्ती
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि यातायात और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगी मिलने पर चालान के साथ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों में प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल न करें और निर्धारित मानकों का पालन करें।

More From Author

साइबर सिटी को चमकाने के लिए कौन-सा नया मॉडल ला रहे हैं राव इंद्रजीत?

घर बंद होते ही चोरों की नजर! पीछे का दरवाजा तोड़कर क्या-क्या ले उड़े?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *