गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने शहर की 13 मुख्य सड़कों के निर्माण में देरी और खराब हालात को लेकर ठेकेदार कंपनी सचिन बंसल कंस्ट्रक्शन पर ₹1 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इतने बड़े जुर्माने के बाद भी इस कंपनी ने सड़कों की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया है। इसके चलते शहर में कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम और जलभराव की समस्या बनी हुई है।
क्या है पूरा मामला?
GMDA ने 19 दिसंबर 2024 को सचिन बंसल ठेकेदार को ₹24.70 करोड़ के टेंडर के तहत 13 सड़कों के निर्माण और बरसाती नालों की सफाई का जिम्मा सौंपा था।
अब तक केवल 6 सड़कों का निर्माण हुआ है
- सेक्टर-18-19
- सेक्टर-23-23A
- सेक्टर-9-9A (नेकीराम मार्ग)
- सेक्टर-21-22
- सेक्टर-22-23
- कृष्णा चौक से रेजांगला रोड
इनमें से भी सेक्टर-18-19 को छोड़कर सभी सड़कों की हालत बदतर है, और बरसाती नालों की सफाई नहीं हुई है।

काम पूरा करने की डेडलाइन: 10 अगस्त
टेंडर शर्तों के मुताबिक ठेकेदार को 10 अगस्त 2025 तक सभी सड़कों को गड्ढा-मुक्त करना था। लेकिन महावीर चौक, न्यू रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड, सिविल लाइंस, सेक्टर-5-6 और सेक्टर-4-7 जैसी सड़कों पर अभी तक काम शुरू ही नहीं हुआ।
GMDA ने भेजा नोटिस, लेकिन…
11 जुलाई को GMDA के कार्यकारी अभियंता शेखर नांदल ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर 48 घंटे में मरम्मत शुरू करने का आदेश दिया था। लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ है।
जनता हो रही परेशान
- इन अधूरी सड़कों और गड्ढों की वजह से
- आम लोगों को हर दिन जाम झेलना पड़ रहा है
- कई जगहों पर जलभराव हो गया है
- दुपहिया चालकों और बुजुर्गों के लिए सड़कों पर चलना भी खतरे से खाली नहीं
