शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर मंगलवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन का सबसे बड़ा नजारा तब दिखा, जब कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रॉली भरकर कूड़ा लाए और सीधे निगम दफ्तर के बाहर ही पलट दिया। बदबू और गंदगी से पूरा परिसर अटपटा माहौल बन गया।

नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डावर और वर्धन यादव के साथ-साथ फिल्म अभिनेता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर भी मौके पर मौजूद रहे।
15 दिन का अल्टीमेटम
राज बब्बर ने निगम प्रशासन को सख्त चेतावनी दी –
“अगर 15 दिनों में गुरुग्राम से कूड़ा नहीं हटाया गया, तो कांग्रेस इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी।”

भाजपा सरकार पर निशाना
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के ट्रिपल इंजन की असली पोल खुल चुकी है। करोड़ों के फ्लैटों में रहने वाले लोग भी गंदगी और अव्यवस्थित सफाई से जूझ रहे हैं। यहां तक कि विदेशी गुरुग्राम को “सुअरों का शहर” कहने लगे हैं, जो बेहद शर्मनाक है।

कौन-कौन रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, सीमा पाहुजा, नीरज यादव, अनिल धानक, सूबे सिंह यादव, नरेश सहरावत, पूजा शर्मा, अमित कोचर, राजीव यादव, सतवंती नेहरा, सुनीता सहरावत और मनोज आहूजा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
