गुरुग्राम में GST ऑफिस के बाहर रंगे हाथ पकड़ा गया GST इंस्पेक्टर

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी इंस्पेक्टर भारत भूषण मदान को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर को जीएसटी भवन सेक्टर-32 के सामने पार्किंग से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस एवं एंटी करप्शन थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

शिकायतकर्ता ने की थी शिकायत

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी माता के नाम से लेयची स्टूडियो कम्पनी रजिस्टर्ड करवाई थी और कम्पनी के नाम पर जीएसटी नम्बर लेने के लिए आवेदन किया था। इस प्रक्रिया में उसकी मुलाकात इंस्पेक्टर भारत भूषण से हुई।

8 हजार रुपए की मांग

आरोपी इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से जीएसटी फाइल की स्वीकृति के एवज में 8 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विजिलेंस विभाग को दी।

विजिलेंस ने रचा जाल

विजिलेंस टीम ने पूरी योजना बनाकर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। गुरुवार को जैसे ही भारत भूषण ने शिकायतकर्ता से पार्किंग में रिश्वत ली, टीम ने इशारा मिलते ही उसे मौके पर धर दबोचा।

फिलहाल पूछताछ जारी

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विजिलेंस विभाग उससे पूछताछ कर रही है।

More From Author

GURGAON REPORTER

गुरुग्राम जिला कोर्ट का ऐसा फैसला, जिसे सुनकर सब रह गए हैरान…

गुरुग्राम के टीचर्स का विरोध तेज… जानिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश से कैसे बढ़ी चिंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *