बारिश ने खोली निगम की पोल… अब मेनहोल को लेकर मच गई हलचल!

पहली बारिश के बाद गुरुग्राम की सड़कों पर फैला जलभराव और ट्रैफिक जाम शहरवासियों के लिए बड़ी परेशानी बना। इन समस्याओं में सबसे बड़ा कारण रहा खुले और जाम मेनहोल, जो दुर्घटनाओं की जड़ बनते हैं। अब प्रशासन हरकत में आया है। नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने शनिवार से एक विशेष 3 दिवसीय मेनहोल चेकिंग अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है — खुले और टूटे मेनहोल ढक्कनों को तुरंत ठीक कराना और हादसों से पहले सतर्कता बरतना।


नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अभियान की जिम्मेदारी सीधे अभियंताओं को सौंपी है। आदेश है कि JE, AE और XEN स्तर के सभी इंजीनियर अपने-अपने क्षेत्रों में शनिवार से सोमवार तक सघन निरीक्षण करें। जहाँ भी खुले मेनहोल मिलें — उन्हें तुरंत कवर कराएं।

मंगलवार से होगी फील्ड चेकिंग:
अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि मंगलवार से उच्चाधिकारी खुद इलाके में दौरा करेंगे। यदि कहीं भी खुला मेनहोल मिला — तो सिर्फ नोटिस नहीं, कानूनी कार्रवाई भी तय मानी जाएगी।

हादसे की स्थिति में अभियंता होंगे जिम्मेदार:
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि मेनहोल की वजह से अगर कोई दुर्घटना होती है, तो जिम्मेदार अभियंता को कठोर दंड भुगतना पड़ेगा। इसके अलावा, यदि किसी जगह मेनहोल पर काम चल रहा है, तो वहाँ चेतावनी बोर्ड और सेफ्टी बैरियर लगाना अनिवार्य होगा।

हैंड-क्लीनिंग पर पूर्ण प्रतिबंध:
शहर में अब हाथ से सीवर की सफाई पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है। सफाई कार्य अब केवल मशीनों और सेफ्टी गियर की मदद से किया जाएगा।

More From Author

गुरुग्रामवासियों को फिर मिलेगा नाइट शो का तोहफा?

गुरुग्राम कोर्ट में लगी लोक अदालत… और एक ही दिन में निपट गए हज़ारों केस!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *