गाड़ी के शीशे काले हैं तो सावधान! गुरुग्राम पुलिस ने 24 दिन में काटे 525 चालान, कितना लगा जुर्माना?

गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म लगाकर चलना अब महंगा पड़ सकता है! गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। नवंबर के सिर्फ 24 दिनों में पुलिस ने 525 वाहनों के चालान काट दिया और कई लाखों रुपये का जुर्माना लगा दिया।

दरअसल, गुरुग्राम यातायात पुलिस ने वाहनों के शीशों पर तय मानकों के खिलाफ ब्लैक फिल्म लगाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के कुल 525 चालान किए गए और 52 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।

गाड़ी के अंदर क्या चल रहा है, पुलिस को नहीं दिखता!
पुलिस का कहना है कि गाड़ी के शीशों पर नियमों के खिलाफ ब्लैक फिल्म लगाने से अंदर की गतिविधियां बाहर से दिखाई नहीं देतीं। इससे सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां पैदा होती हैं और पुलिस के लिए वाहनों की निगरानी करना भी मुश्किल हो जाता है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस लगातार ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की वाहन चालकों को साफ चेतावनी
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने साफ कर दिया है कि वाहनों के शीशों पर निर्धारित मानकों के खिलाफ ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सड़क व सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसी गतिविधियों से बचने की अपील की गई है।

More From Author

पिता की कार लेकर निकले छात्र, सड़क पर करने लगे स्टंट! फिर व्यापारियों ने कैसे पकड़ा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.