सेक्टर-33 में हड़कंप… एक ही दिन में जमींदोज हुए कई निर्माण

गुरुग्राम में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने बुधवार को गुरुग्राम के सेक्टर-33 में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त करा दिया। इस दौरान कई अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, गार्डन, चारदीवारी और करीब 10 पक्के कमरों को तोड़ा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

पहले दी गई थी चेतावनी
HSVP के उपमंडल अभियंता अमित कौशिक ने बताया कि कार्रवाई से पहले कब्जाधारियों को मुनादी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि तय समय सीमा में जमीन खाली नहीं की गई, जिसके बाद विभाग को सख्त कदम उठाना पड़ा।

विरोध के बीच चला अभियान
अवैध कब्जे हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया। मौके पर बहसबाजी और हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस बल ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। सेक्टर-38 थाना सदर से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी की गई।

अवैध कब्जों पर सख्ती जारी रहेगी
अधिकारियों ने साफ कहा है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में दोबारा कब्जा करने या सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उपमंडल अभियंता नरेश राणा मौजूद रहे। टीम में जेई विकास सैनी, रामफल, सुनील पटवारी, सतपाल सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

More From Author

गुरुग्राम में अचानक बड़ा बदलाव… कौन हैं नए DC उत्तम सिंह?

गुरुग्राम में घर खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका… क्या बदल गए नियम?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *