आधी रात चाचा ने भतीजे को क्यों किया लहूलुहान?

रात के करीब डेढ़ बजे अचानक घर में हलचल मच गई। एक युवक खून से लथपथ हालत में नीचे पहुंचा। उसके सिर और मुंह से खून निकल रहा था। परिवार के लोगों ने जब उससे पूछा कि आखिर यह किसने किया, तो उसने अपने ही चाचा का नाम बता दिया।

क्यों हुआ था विवाद
मामला गुरुग्राम के चकरपुर इलाके का है, जहां शराब को लेकर हुए विवाद में चाचा पर अपने भतीजे पर हमला करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 11 नवंबर 2026 को एक व्यक्ति ने चकरपुर पुलिस चौकी में शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका छोटा भाई राजू शराब पीने का आदी है।

आरोप है कि 10 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे उसका भतीजा सागर खून से लथपथ हालत में नीचे आया। सागर ने बताया कि उसके चाचा राजू ने उसके सिर और मुंह पर चाकू से वार किए हैं। आरोप है कि हमला करने के बाद राजू मौके से फरार हो गया और जाते-जाते सागर को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा
शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज किया गया। चकरपुर पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 नवंबर को चकरपुर से आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शराब मंगवाने को लेकर राजू और उसके भतीजे के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में आरोपी ने कथित तौर पर हमला किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक कैंची बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जिला जेल भोंडसी भेज दिया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

More From Author

8 साल तक पुलिस को चकमा देते रहे… आखिर कहां छिपे थे ठक-ठक गैंग के ये बदमाश?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *