ब्लड सैंपल लेने गया लैब कर्मचारी फंसा हनी ट्रैप में, महिला ने साथियों संग बनाया न्यूड वीडियो

गुरुग्राम। जिले में हनी ट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ब्लड सैंपल लेने के लिए एक महिला के फ्लैट पर पहुंचे लैब कर्मचारी को साजिश के तहत फंसाकर उसकी न्यूड वीडियो बना ली गई। इसके बाद उसे झूठे रेप केस में फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए की मांग की गई।

मामले की शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-37 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ब्लड सैंपल लेने के दौरान मिला था नंबर
पीड़ित युवक सेक्टर-83 स्थित एक लैब में काम करता है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 फरवरी 2026 को वह मोहम्मदपुर स्थित AVL-36 सोसाइटी में रहने वाली ज्योति नाम की महिला का ब्लड सैंपल लेने गया था। इस दौरान महिला ने ब्लड रिपोर्ट के बहाने उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

दोबारा सैंपल के बहाने बुलाया फ्लैट पर
पीड़ित के मुताबिक इसके बाद महिला उससे फोन पर बातचीत करने लगी और मिलने के लिए दबाव बनाने लगी। 2 मार्च को महिला ने उसे दोबारा ब्लड सैंपल लेने के बहाने अपने फ्लैट पर बुलाया।
युवक जब फ्लैट पर पहुंचा तो कुछ देर बाद महिला ने दरवाजा खुला छोड़ दिया। तभी वहां दो युवक अंदर आ गए।

मारपीट कर बनाई न्यूड वीडियो
आरोप है कि दोनों युवकों ने लैब कर्मचारी के साथ मारपीट की और उसके कपड़े उतरवाकर न्यूड वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर उससे पैसे ट्रांसफर करवा लिए।
आरोपियों ने पीड़ित से 5 लाख रुपए की मांग की थी।

स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए
पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे एक स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर भी ले गए। इसके बाद लगातार फोन कर पैसे देने का दबाव बनाते रहे और वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे।
आखिरकार परेशान होकर युवक ने अपने एक परिचित को घटना के बारे में बताया और उसके साथ सेक्टर-37 थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपियों की आपस में पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद उन्होंने मिलकर जल्दी पैसे कमाने के लिए यह हनी ट्रैप की साजिश रची।

तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने ट्रैप लगाकर सती चौक से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान

  • हरीश यादव उर्फ मोनू (गांव काहनावास, जिला अलवर, राजस्थान)
  • श्याम सुंदर उर्फ अशोक (गांव खैरोली, जिला महेंद्रगढ़)

के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने ज्योति (गांव ताजनगर, गुरुग्राम) को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.63 लाख रुपए नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस का बयान
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि युवक के साथ मारपीट, ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

More From Author

हर दिन हजारों गैलन दूषित पानी नहर में, एनजीटी नियमों की खुलेआम अनदेखी

गुरुग्राम में 724 फ्लैट मालिकों का इंतजार खत्म, अब मिल सकेगा घरों का मालिकाना हक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *